नियमावली
संकल्प सेवा कल्याण टीम
संकल्प सेवा कल्याण टीम की स्थापना 12 जनवरी 2026 को सरकारी सेवारत व गैर सरकारी सेवारत, किसान, मज़दूर, व्यवसायी एव समस्त आमजनमानस के लिए मदद हेतु बनाई गई, उत्तर प्रदेश की एक टीम है ।
संकल्प सेवा कल्याण टीम से जुड़ने के लिए स्वेच्छा से समस्त नियम एवं शर्तों से सहमत होने के उपरांत वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके जुड़ सकते हैं।
संकल्प सेवा कल्याण टीम से जुड़ने हेतु सदस्यता शुल्क के रूप में प्रति सदस्य 50 रुपये शुल्क (दान) संघ के ट्रष्ट के खाते में देना होगा ।
महत्त्वपूर्ण नियम इस प्रकार है
- संकल्प सेवा कल्याण टीम प्रोफेशन या व्यवसाय की भावना से ऊपर उठकर 18 वर्ष से लेकर 62 वर्ष उम्र तक के आमजनमानस के लिए कार्य करती है। इसका मुख्य उद्देश्य 62 वर्ष उम्र तक के किसी वैधानिक सदस्य की दुखद निधन हो जाए तो सीधे उसके नॉमिनी के बैंक खाते में प्रत्येक सदस्य न्यूनतम 50 रुपए की धनराशि भेजते हैं, यह धनराशि बढाई या घटाई जा सकती है| इस प्रकार संकल्प सेवा कल्याण टीम आमजनमानस के द्वारा टीम से जुड़े सदस्यों की दुखद निधन पर उनके परिवार को लगभग 50 लाख रुपए तक का आर्थिक सहायता प्रदान कराने का लक्ष्य रखता है।
- संकल्प सेवा कल्याण टीम अपने वैधानिक सदस्य के बेटी की शादी में प्रत्येक सदस्य द्वारा सीधे बेटी के माता-पिता के बैंक खाते में न्यूनतम 10 रुपए का आर्थिक सहयोग भेजवाती हैं। इस तरह वैधानिक सदस्य के बेटी की शादी में लगभग 5 लाख रूपए तक आर्थिक सहयोग कराने का लक्ष्य बनाया है।
- हम सदैव पारदर्शी व्यवस्था एवं सेवा भाव के लिए दृढ़संकल्पित हैं। इसके साथ साथ संकल्प सेवा कल्याण टीम से जुड़े हुए सभी सदस्य वर्ष में सिर्फ एक बार सदस्यता शुल्क के रूप में 50 रुपए सीधे - संकल्प सेवा कल्याण टीम” के ट्रस्ट खाते में दान करेंगे। ट्रस्ट के खाते में प्राप्त दान राशि से उत्तर प्रदेश में मेधावी गरीब/विकलांग/अनाथ छात्र छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क व कॉपी किताब की व्यवस्था, मेधावी छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग संस्थान की व्यवस्था, यदि कोई गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करा पा रहा है तो सीधे हॉस्पिटल को इलाज खर्च देने की व्यवस्था, गरीब बस्तियों में कम्बल वितरण, गरीब बस्तियों में कपड़ा वितरण, विकलांग बच्चों के लिए उपकरण व रोजगार हेतु आर्थिक मदद, अनाथ बच्चों के रोजगार हेतु आर्थिक मदद, वृक्षारोपण, आवश्यकतानुसार कैंप लगाकर शुद्ध पेय जल व भोजन वितरण, सामूहिक बेटी विवाह इत्यादि कार्य किया जायेगा।
ट्रस्ट को दिए गए वार्षिक 50 रुपए दान से निम्नलिखित कार्यों में खर्च किया जायेगा।
- वेबसाइट एवं ऐप के निर्माण और संचालन में
- जिला और प्रदेश कार्यालय खर्च हेतु तथा जिला और प्रदेश हेल्पलाइन नंबर पर नियुक्त स्टाफ को मानदेय देने में
- दिवंगत सदस्य के घर स्थलीय सत्यापन एवं संगठन के प्रचार प्रसार और सदस्यता अभियान चलाने में
- समय समय पर नई तकनीकी लाने एवं प्रक्रिया को पारदर्शी व आसान बनाने हेतु ।
- उ०प्र० के जरूरतमंद व्यक्तियों/छात्रों के हित में विभिन्न कार्य एवं विभिन्न प्रकार से चैरिटी करने हेतु
- “किसी भी निर्णय की स्थिति में वेबसाइट पर अपलोड नियमावली की प्रति ही मान्य होगी।”
नोट-
- भविष्य में संकल्प सेवा कल्याण टीम के वैधानिक सदस्यों के लिए मार्ग दुर्घटना व गंभीर बीमारी के इलाज हेतु योजना और नियम बनाया जाएगा।
- भविष्य में छात्रों के लिए उच्च शिक्षा/तकनीकी शिक्षा/सिविल सर्विसेज की पढ़ाई हेतु योजना और नियम बनाया जाएगा।
- सरकार की मंशानुरुप पढे बेटिया बढे बेटिया के नियम को बढावा देने हेतु बच्चियो के उच्च शिक्षा / तकनीकी शिक्षा / सिविल सर्विसेज / डिग्री/डिप्लोमा हेतु नियम बनाया जायेगा
आकस्मिक निधन पर आर्थिक सहयोग योजना की नियमावली
- संकल्प सेवा कल्याण टीम की स्थापना 12 जनवरी 2026 ई0 को समाज के उच्च पदस्थ से लेकर अंतिम व्यक्ति तक तीव्र आर्थिक/शैक्षिक/न्यायिक/सामाजिक राहत पहुंचाने के लिए हुई है। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग, ग्राम विकास विभाग, जल निगम विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग, परिवहन विभाग, रेल विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत विभाग, बैंक, पुलिस, होमगार्ड, पी.आर.डी. जवान, आगंवाडी, रसोईयाँ, आशा-बहुएं, सखी केंद्र, पंचायत सहायक, पंचायत मित्र, कलेक्ट्रेट विभाग, मनरेगा सेल से सम्बंधित समस्त कर्मचारी मनरेगा मजदूर सहित, मकतब, मदरसा, स्कूल, अस्पताल में कार्यरत समस्त सह कर्मी इत्यादि अन्य समस्त विभागों के सरकारी/संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारी अधिकारी संकल्प सेवा कल्याण टीम की सदस्यता ले सकते हैं। वित्तविहीन विद्यालय/कॉलेज/मदरसा के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रबंधक संकल्प सेवा कल्याण टीम की सदस्यता ले सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, अधिकारी, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, प्रबंधक, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स संकल्प सेवा कल्याण टीम की सदस्यता ले सकते हैं। किसान, मजदूर, व्यवसायी, कारीगर, गृहिणी, छात्र छात्राएं संकल्प सेवा कल्याण टीम की सदस्यता ले सकते हैं। संकल्प सेवा कल्याण टीम व्यवसाय-पेशा की भावना से ऊपर उठकर आर्थिक मदद कराता है। संकल्प सेवा कल्याण टीम की सदस्यता हेतु प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है, यदि उत्तर प्रदेश का कोई निवासी किसी अन्य प्रदेश / देश में कार्य कर रहा है वह भी इसकी सदस्यता ले सकता है | सदस्यता प्राप्त करने की उम्रसीमा 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक रहेगा जबकि एक बार सदस्य बन जाने के उपरांत 62 वर्ष उम्र तक सदस्यता बनाए रखने की अनुमति है। सदस्यों की 62 वर्ष उम्र पूरा होते ही स्वतः सदस्यता समाप्त हो जाएगी। समस्त नियमों व शर्तों के अनुसार वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरके सदस्यता लिया जा सकता है। समस्त सदस्यों को वार्षिक 50 रूपए " संकल्प सेवा कल्याण टीम/ ट्रस्ट" को दान देना अनिवार्य है।
- आकस्मिक निधन पर लॉक इन पीरियड 270 दिन होगा यानी कोई भी सदस्य आकस्मिक निधन पर आर्थिक सहयोग योजना का लाभ पाने क लिये रजिस्ट्रेशन दिनांक से 270 दिन बाद ही मदद पाने का हकदार होगा तथा समस्त सहयोग (आकस्मिक निधन+बेटी विवाह) का 90 प्रतिशत सहयोग करना भी अनिवार्य होगा, अन्यथा की स्थिति में लॉक इन पीरियड के दौरान आकस्मिक निधन होने पर उसके नॉमिनी द्वारा मदद का दावा नहीं किया जा सकेगा। यदि ऐसे सदस्य की आकस्मिक निधन सदस्य बनने के 271 वे दिन हो जाती है या लॉक इन पीरियड के बाद उसे मदद करने मे अवसर मिले बिना ही उसकी आकस्मिक निधन हो जाती है तो उसे संकल्प सेवा कल्याण टीम द्वारा मदद किया जायेगा ;क्योंकि उसे मदद करने का अवसर नहीं मिला इसलिए उसका मदद किये जाने का प्रावधान होगा।
- संकल्प सेवा कल्याण टीम की कोर टीम मदद के आह्वान हेतु अपने स्वविवेक का भी इस्तेमाल करके निर्णय लेने को भी स्वतंत्र होगी, वैधानिकता या किसी भी प्रकार के मामलों में जहां उचित समझेगी अपने स्तर से परीक्षण करने को स्वतंत्र होगी। कोई भी सदस्य/नॉमिनी मदद प्राप्त करने हेतु कानूनी दावा/अधिकार नही कर सकेगा,बल्कि संस्था नैतिकरूप से सहयोग करवाने का प्रयास करेगी।
- संकल्प सेवा कल्याण टीम दिवंगत सदस्य द्वारा नामित नॉमिनी को टीम सहयोग सुनिश्चित करने हेतु स्वतंत्र होगी, जिसपर लाभार्थी द्वारा किसी भी प्रकार की कानूनी या गैर कानूनी कदम नही उठाया जा सकेगा। लाभार्थी या उसके परिवार द्वारा संस्था के प्रति मिथ्या आरोप लगाने/ भ्रम फैलाने / दुष्प्रचार करने या दुर्व्यवहार करने पर सहयोग की गई राशि वापस करवाकर किसी अन्य दिवंगत परिवार को हस्तांतरित करवाने का अधिकार रखती है। ऐसे मामलों में टीम कानूनी कार्यवाही भी करने के लिए स्वतंत्र होगी
- सहयोग के दौरान या उसके बाद यदि किसी सदस्य द्वारा गलती से कोर टीम द्वारा तय की गई धनराशि से अधिक राशि नामिनी के खाते में भेज दी गई हो तो उचित साक्ष्य प्रस्तुत करने पर नामिनी द्वारा उक्ति धनराशि उस सदस्य के खाते में वापस करना पड़ेगा। इस कार्य के लिए पूरी तरह से प्रदेश टीम गारंटी नही ले सकेगी ;किंतु नियमानुसार गलती से भेजी गई धनराशि को वापस करवाने हेतु प्रयास करेगी।
- वर्तमान समय में मदद प्राप्त करने हेतु सभी मदद करना अनिवार्य है। सदस्य बनने के बाद लॉक इन पीरियड की अवधि के उपरांत समस्त मदद करने के बाद नियमतः जारी वेबसाइट पर रसीद अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि किसी सदस्य द्वारा सदस्य बनने के बाद सहयोग नहीं किया गया या बीच में किसी का सहयोग नहीं किया गया तो ऐसी स्थिति संघ के विचारोप्रांत यदि उसके द्वार किया गया सहयोग 90 प्रतिशत से कम की दशा में वह वैधानिक सदस्य नहीं माना जायेगा। और मदद का पात्र नहीं रहेगा
- यदि कोई व्यक्ति/ सदस्य पूर्व में सभी मदद कर रहा था और वैधानिक सदस्य था किंतु गतिमान मदद के दौरान (मदद शुरू होने की तिथि से मदद खत्म होने तक) मदद तिथि समाप्त होने से पूर्व मदद नही किया रहता और उसी दौरान उसकी दुःखद मृत्यु हो जाती है तो वह लाभ का पात्र माना जायेगा क्योंकि यह माना जायेगा कि वह जीवित होते तो पूर्व की भाँति सहयोग करते। किंतु अगर सहयोग समाप्त हो जाने के बाद मृत्यु होती है तो गतिमान सहयोग की छूट का लाभ नही दिया जा सकेगा। जैसे- मदद शुरू होने के पूर्व या शुरू होने के दिन या गतिमान मदद के दौरान कोई सदस्य हॉस्पिटल में भर्ती होता है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो ,उस स्थित में दिवंगत सदस्य के परिवार को मदद किया जा सकेगा। यहां पर यह भी देखा जाएगा कि उस स्थिति में मदद करना जरूरी है। मदद समाप्त हो जाने के बाद मृत्यु होने की स्थिति में मदद नही दिलवाया जा सकेगा। नामिनी द्वारा हत्या एवं आत्महत्या की स्थिति में सहयोग नहीं कराया जायेगा | किसी अन्य विवाद की स्थिति में कोर टीम के पास जांच करके वास्तविक स्थिति से अवगत होने के बाद ही निर्णय लेने का अधिकार होगा।
- एक से अधिक सदस्य की मृत्यु होने पर उसकी मृत्यु की तिथि के क्रम में ही मदद किया जाएगा। किंतु यदि किन्ही दो या अधिक सदस्य की मृत्यु एक ही तिथि में होती है तो ऐसी स्थिति में उस सदस्य का मदद पहले किया जाएगा जिसके मदद करने का प्रतिशत/एवरेज अधिक होगा;उसके बाद अन्य का। उपरोक्त प्रकरणों में किसी विशेष परिस्थिति जैसे स्थलीय निरीक्षण न हो पाना, कुछ तकनीकी कमी आदि मामलों में कोर टीम मदद के क्रम का निर्णय अपने विवेकानुसार ले सकेगी। समिति द्वारा बनाए गए नियम एवं शर्तों के अधीन ही मदद किया जाएगा।
- यदि संकल्प सेवा कल्याण टीम के किसी वैधानिक सदस्य की असामयिक दुखद निधन हो जाती है तो संकल्प सेवा कल्याण टीम से जुड़े शेष अन्य सभी सदस्य संस्थापक मंडल द्वारा नियमानुसार आधिकारिक आह्वान पर निर्धारित न्यूनतम धनराशि सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे। आर्थिक सहयोग भेजकर वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन डिटेल्स भरते हुए ट्रांजेक्शन रसीद अपलोड करना भी अनिवार्य है। वर्तमान में आर्थिक सहयोग प्रति सदस्य न्यूनतम 50 रूपए निर्धारित किया जा रहा है। सदस्य संख्या के अनुसार प्रति सदस्य न्यूनतम धनराशि घटाने या बढ़ाने का अधिकार संस्थापक मंडल के पास सुरक्षित रहेगा।
- दिवंगत सहयोग हेतु समस्त सदस्यों की लॉक इन पीरियड 270 दिन रहेगा। लॉक इन पीरियड में 90% अवसर पर सहयोग करना अनिवार्य है। लॉक इन पीरियड 270 दिन से तात्पर्य है कि यदि कोई सदस्य 10 जनवरी को नियमानुसार रजिस्ट्रेशन किया, यदि उसी वर्ष उसकी मृत्यु 269 वे दिन की रात 12 बजे से पूर्व तक हो जाती है तो उसके नॉमिनी को सहयोग प्राप्त नहीं होगा। समस्त सहयोग से तात्पर्य दिवंगत सहयोग और बेटी विवाह दोनों से है |
- सदस्य की अधिकतम 2 जैविक पुत्रियां ही बेटी विवाह शगुन योजना में आर्थिक मदद हेतु पात्र हैं।
- . यदि पति पत्नी दोनों सदस्य हैं तो पति पत्नी में से कोई एक ही इस योजना में लाभ के पात्र हैं। अर्थात पति पत्नी दोनों में से कोई एक ही "बेटी विवाह योजना" में लाभ हेतु आवेदन कर सकेगा।
- बेटी विवाह योजना में आवेदन हेतु सदस्य के जिस बेटी की विवाह के लिए मदद होना है वह बेटी भी संकल्प सेवा कल्याण टीम की सदस्य जरूर होना चाहिए। ऐसा इसलिए कि कोई सदस्य अपनी बेटी का विवाह 18 वर्ष उम्र से पूर्व न करे ताकि बाल विवाह पर भी रोक लगे। बेटी विवाह योजना हेतु अभिभावक के साथ बेटी द्वरा भी सहयोग किया जाना अनिवार्य है |
- बेटी विवाह योजना" में विवाह तिथि से 30 दिन पूर्व आवेदन करना अनिवार्य है। ऐसा इसलिए कि स्थलीय सत्यापन और आर्थिक सहयोग कराने के लिए कम से कम 30 दिन का समय चाहिए। विशेष परिस्थिति में संगठन सहयोग करने पर अलग से विचार कर सकता है किन्तु यह सगठन के विवेकाधीन होगा |
- संकल्प सेवा कल्याण टीम की संघ विरोधी गतिविधि या किसी प्रकार की साजिश करने वालो के विरुद्ध संकल्प सेवा कल्याण टीम की कोर टीम के पास निर्णय लेने का अधिकार होगा। कोई भी सदस्य संकल्प सेवा कल्याण टीम के साथ साथ अन्य सामान्य प्रकार के संघो/टीम में सदस्य के रुप में रह सकता है, किंतु किसी अन्य सम विषयक टीम के पदाधिकारी के रूप में कोई सदस्य संकल्प सेवा कल्याण टीम का वैध मेम्बर प्रथम दृष्टया नही होगा (इस प्रकरण पर कोर टीम निर्णय लेने हेतु स्वतंत्र होगी) संकल्प सेवा कल्याण टीम का कोई भी पदाधिकारी / सदस्य यदि संकल्प सेवा कल्याण टीम / समिति के खिलाफ दुष्प्रचार ,अफवाह फैलाता है या बिना सबूत व आंकड़े प्रस्तुत किये बिना आरोप लगाता है; तो टीम उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने हेतु स्वतंत्र होगी। समय और आवश्यकता को देखते हुए संकल्प सेवा कल्याण टीम के किसी भी नियम में कभी भी संशोधन/परिवर्तन किया जा सकेगा। संकल्प सेवा कल्याण टीम सहयोग सीधे दिवंगत परिवारों के नॉमिनी के खाते में सहयोग करवाती है; इसलिए किसी भी प्रकार की न्यायिक चुनौती देने का अधिकार किसी व्यक्ति या सदस्य के पास नहीं होगा।
- सदस्यता शुल्क के रुप में प्रति वर्ष ट्रस्ट के खाते में प्रति सदस्य 50 रुपये दान करना अनिवार्य है, सदस्य ट्रस्ट के खाते में मात्र रुपये 50/=वार्षिक जमा करके ही वैधानिक सदस्य रह सकेंगे। सदस्यता शुल्क का हिसाब समय- समय पर संघ द्वारा दिया जायेगा।
NAME- SANKALP SEWA KALYAN TRUST
STATE BANK OF INDIA
ACCOUNT NO- 44831331815
IFSC CODE- SBIN0012499
संकल्प सेवा कल्याण टीम द्वारा संचालित बेटी विवाह सहयोग नियमावली
- संकल्प सेवा कल्याण टीम द्वारा संचालित समस्त योजना (बेटी विवाह योजना, असामयिक निधन एवं अन्य कोई) का 90% अवसरों पर सहयोग करना अनिवार्य होगा अन्यथा सदस्य की वैधानिकता प्रभावित होगी, जिसके कारण किसी भी प्रकार का सहयोग प्राप्त करने के लिए अपात्र होगा | आगे चलकर वैधानिकता प्राप्त करने हेतु लगातार सभी सहयोग करते हुए कुल अवसरों का 90% सहयोग देकर पुनः वैधानिक सदस्य बनने पर सहयोग प्राप्त कर सकता है |
- संकल्प सेवा कल्याण टीम द्वारा संचालित बेटी विवाह योजना में सहयोग लेने के लिए 180 दिन पुरानी सदस्यता होनी चाहिए |
- संकल्प सेवा कल्याण टीम द्वारा संचालित बेटी विवाह योजना में सहयोग पाने के लिए नियमित वार्षिक व्यवस्था शुल्क एव सहयोग किया जाना अनिवार्य है |
- ऐसी बेटियां जिनके माता पिता 60 वर्ष से अधिक उम्र के है ऐसी स्थिति में बेटी का जैविक भाई सदस्य बनकर सहयोग करके सहयोग प्राप्त कर सकता है, यदि भाई भी न हो तो बेटी स्वयं सदस्य बनकर लाकिंग पीरियड पूरा करते हुए समस्त सहयोग करते हुए सहयोग प्राप्त कर सकती है, अगर जैविक भाई एक बार बहन की शादी में सहयोग प्राप्त कर लेता है तो ऐसी दसा में इसके अलावा मात्र एक और बहन अथवा अपनी एक ही बेटी के विवाह में सहयोग प्राप्त कर सकेगा |
- ऐसी बेटिया जिनके माता – पिता य भाई में से कोई नहीं है ऐसी स्थिति में बेटी 18 वर्ष पूरा करने के बाद सदस्य बनकर समस्त प्रकार के सहयोग करते हुए लाकिंग पीरियड पूरा करके स्वयं की शादी में सहयोग प्राप्त कर सकती है |
- बेटी विवाह योजना में सहयोग प्राप्त करने के लिए माता अथवा पिता के साथ बिटिया को सदस्यता लेना एवं माता अथवा पिता के साथ बेटी को भी 90% अवसरों पर समस्त प्रकार का सहयोग करना अनिवार्य है
- संकल्प सेवा कल्याण टीम द्वारा संचालित बेटी विवाह योजना के सहयोग के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा
- उक्त योजना के सहयोग के लिए शादी से संबंधित आवश्यक कागजात वेबसाईट पर अप्लोड करना अनिवार्य होगा.
- किसी भी प्रकार के तथ्य को छुपा कर आवेदन करने या सहयोग प्राप्त कर लेने पर गलत पाए जाने पर सहयोग वापस करना होगा
- किसी भी विवाद की स्थिति में प्रदेश कोर टीम एवं संस्थापक मण्डल अंतिम निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा
- सहयोग कम और ज्यादा प्राप्त होने पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं पेश किया जा सकता जबकि प्रयास रहेगा कि सबको सहयोग बराबर दिलाया जाए
- (भविष्य में जरूरतों को देखते हुए नियमो में परिवर्तन का अधिकार संकल्प सेवा कल्याण टीम के पास होगा, विवादास्पद स्थिति में कोर टीम के पास निर्णय लेने का अधिकार सुरक्षित होगा।) किसी भी निर्णय की स्थिति में वेबसाइट पर अपलोड नियमावली की प्रति ही मान्य होगी।
- वर्तमान में बेटी विवाह सहयोग के लिए नियुनतम 10 एवं अधिकतम 50 रुपये सहयोग हेतु रखा गया है | भविष्य में इसे घटाया या बढाया भी जा सकता है |
नोट: सदस्यों द्वारा अपना सहयोग सीधा सदस्यों के नॉमिनी के खातो में दिया जाता है ,अतः आपके द्वारा दिए गए मदद के बदले मदद प्राप्त करने का कोई कानूनी अधिकार नही होगा; यह पूरी तरह सदस्यों की मर्जी पर निर्भर रहेगा, टीम द्वारा अपील करने पर मदद कम ज्यादा आने पर या ना आने की दशा में टीम जिम्मेदार नहीं होगी। क्योंकि टीम सिर्फ मदद की अपील करती है
अतः किसी तरह की देनदारी के लिए कानूनी अधिकार मान्य नहीं होगा। यदि सदस्य तथ्य छुपा कर या बिना पात्रता पूरी किए जुड़ जाता है और सहयोग कर देता है तो उसका दावा मान्य नहीं होगा।
संकल्प सेवा कल्याण टीम - आपका सहयोग अपनो का सहारा